Bihar Politics:'दीपक दूर खिसक गया' सदन में नीतीश कुमार को न देख भावुक हो गए विजय चौधरी

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब कमी खली। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भावुक हो गए और कहा-दीपक दूर खिसक गया।

Bihar Politics:'दीपक दूर खिसक गया' सदन में नीतीश कुमार को न देख भावुक हो गए विजय चौधरी

सम्राट सरकार ने बिहार विधानसभा में आज बहुमत साबित कर दिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विश्वास मत प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गया है। विपक्ष ने वोटिंग की मांग नहीं रखी, जिससे सरकार ने आसानी से बहुमत साबित कर लिया। हालांकि विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब कमी खली। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भावुक हो गए और कहा-दीपक दूर खिसक गया।  

दरअसल बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार को याद किया और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज हमें सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है। सदन में नीतीश कुमार की अनुपस्थिति को उन्होंने 'एक दीपक के दूर हो जाने' जैसा बताया।

विजय चौधरी ने कहा-उन्हें इस बात का मलाल है कि 'दूर दृष्टि वाला नेता' अब सदन में उनके साथ नहीं हैं और नीतीश कुमार अब दूसरे सदन के सदस्य बन चुके हैं। सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है, जैसे एक दीपक की रोशनी से सभी लोग लंबे समय से मार्गदर्शन लेते आए हैं, लेकिन वह दीपक अब दूर चला गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ेगी।

डिप्टी सीएम ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को ऐतिहासिक घटना बताया और कहा कि यह कोई सामान्य बदलाव नहीं है। बिहार की जनता ने लगातार एनडीए को मजबूत समर्थन दिया है, और अब एनडीए की नई पीढ़ी सत्ता में आई है। विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है कि एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी भविष्य में सरकार बनाएगी।

वहीं विजय चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की पीड़ा यही है कि सरकारें बनती जा रही हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि जनता का विश्वास जीतना जरूरी है। क्योंकि सत्ता का अवसर केवल बिहार की जनता दे सकती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM