Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट पास करते ही राज्यपाल से मिले CM सम्राट चौधरी, क्या हुई बात ?

सदन में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के राज्यपाल से मिलने पहुंचे। सम्राट चौधरी पटना स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की।

Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट पास करते ही राज्यपाल से मिले CM सम्राट चौधरी, क्या हुई बात ?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार विधानसभा में फ्लोट टेस्ट आराम से पास कर लिया। सदन में सम्राट सरकार ने ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल किया। क्योंकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्ष ने वोटिंग की मांग नहीं की। फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्यपाल से मुलाकात की। 

दरअसल सदन में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  बिहार के राज्यपाल से मिलने पहुंचे। सम्राट चौधरी पटना स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से यह औपचारिक मुलाकात है, जो सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने और बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद हुई। हालांकि इस मुलाकात के अलग-अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं।  

वहीं सम्राट सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा और एनडीए के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया है। उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई दी है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार का विकास और तेज गति से निरंतर होता रहेगा।

इससे पहले सदन में विश्वास मत के प्रस्ताव पर एनडीए और विपक्ष के नेताओं के बीच खूब बहस हुई। तेजस्वी यादव ने विश्वास प्रस्ताव पर अपनी बातों को रखते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि 25 से 30, फिर से नीतीश बोलकर बीजेपी ने नीतीश को फिनिश कर दिया है। जिसका जवाब देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई हटा नहीं सकता, बल्कि उनकी इच्छाशक्ति से आज वो मुख्यमंत्री बने हैं।

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार क्राइम, करप्शन और कॉम्युनलिज्म यानी ‘ट्रिपल C’ पर कोई समझौता नहीं करेगी। साथ ही सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब ब्लॉक, अंचल और थाना सीधे सीएमओ की निगरानी में होंगे, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। 

वहीं डिप्टी सीएम विजय चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद कर भावुक हो गए और कहा कि सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है, जैसे एक दीपक की रोशनी से सभी लोग लंबे समय से मार्गदर्शन लेते आए हैं, लेकिन वह दीपक अब दूर चला गया है। साथ ही सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री  बनाने को लेकर भी अपनी बात रखी और सम्राट चौधरी के सीएम बनने को  ऐतिहासिक घटना बताया।  साथ ही यह भी कहा कि विपक्ष का यही हाल रहा तो आगे मिलना मुश्किल हो जाएगा।   

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM