Bihar News: सम्राट चौधरी ने पहली ही बैठक में लिए कई बड़े फैसले, कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

Bihar News: सम्राट चौधरी ने पहली ही बैठक में लिए कई बड़े फैसले, कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 22, 2026, 7:40:00 PM

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली से लौटते ही कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं।  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली कैबिनेट बैठक में  22 एजेंडों पर मुहर लगाईं है।  जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के लिए 1500 स्कूटी खरीदने हेतु 18 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। वहीं पुलिस कर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 48 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।  

सम्राट कैबिनेट ने बिहार निबंधन नियमावली 2026 तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निबंधन की विशेष सुविधाओं की स्वीकृति दी है। सारण के सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का बड़े स्तर पर विकास होगा।  काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी की तर्ज पर इसे विकसित करने के लिए 680 करोड़ रुपये की सरकार ने स्वीकृति दी है।  

टाउनशिप वाले क्षेत्र में भूमि के क्रय विक्रय / हस्तांतरण एवं भूमि का विकास / भवनों के निर्माण से संबंधित सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। शहरी विकास के लिए 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। पीएम सेतु योजना अंतर्गत राज्य के 75 आईटीआई को आधुनिक बनाने की योजना पास हुई। इस योजना पर कुल 3615 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  इसमें 33% राज्यांश होगा, यानी 1192.95 करोड़ रुपए देना होगा। 

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट कैबिनेट की ये पहली बैठक थी. जहां सीएम सम्राट चौधरी के अलावे उनको दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद थे। फिलहाल सरकार में मुख्यमंत्री समेत तीन ही मंत्री हैं। अभी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। आज ही सम्राट चौधरी दिल्ली में पीएम मोदी और तमाम बीजेपी नेताओं से मिलकर पटना लौटे हैं और आज कैबिनेट की बैठक ली।