नीतीश के करीबी की जगह एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता, कौन हैं सत्यदर्शी संजय? मोदी भी करते हैं भरोसा...

बिहार सरकार ने पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस डी संजय को राज्य का नया महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) बनाया है। बिहार सरकार के विधि विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

नीतीश के करीबी की जगह एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता, कौन हैं सत्यदर्शी संजय? मोदी भी करते हैं भरोसा...

बिहार सरकार ने पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस डी संजय को राज्य का नया महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) बनाया है। बीते दिनों पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे पीके शाही ने बिहार सरकार के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। एस डी संजय पदभार ग्रहण करने की तिथि से बिहार के महाधिवक्ता के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बिहार सरकार के विधि विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

एसडी संजय उर्फ सत्यदर्शी संजय पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं। सरकार में महाधिवक्ता का पद काफी अहम होता है। महाधिवक्ता राज्य सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य करता है। महाधिवक्ता किसी भी राज्य का सर्वोच्च विधिक अधिकारी होता है। वह राज्य सरकार को संवैधानिक और कानूनी मामलों में सलाह देता है। इसके अलावा हाई कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी भी करता है।

बीते 14 जून को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी पी.के. शाही ने बिहार के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) के पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश सरकार में वह महाधिवक्ता बनाए गए थे। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री समेत कई पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पी.के. शाही के इस्तीफे से महाधिवक्ता का पद खाली था अब बिहार सरकार ने एसडी संजय उर्फ सत्यदर्शी संजय को राज्य का नया महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) नियुक्त किया है।

बता दें कि बिहार के नव नियुक्त महाधिवक्ता एस. डी. संजय एक साधारण परिवार से आते हैं और वह एक शिक्षक के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र हाई स्कूल से पूरी की और इसके बाद पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय से  ऑनर्स की डिग्री ली। एसडी संजय उर्फ सत्यदर्शी संजय पटना उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के एक बेहद प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह कानून के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों से भी अधिक का लंबा अनुभव रखते हैं।

वर्ष 2010 में एसडी संजय को बिहार राज्य का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया, जिस पद पर वे 2014 तक रहे। वर्ष 2013 में पटना उच्च न्यायालय के पूर्ण न्यायालय द्वारा उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। जनवरी 2014 में उन्होंने अपर महाधिवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया और निजी वकालत में लौट आए। अप्रैल 2015 में भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें पटना उच्च न्यायालय में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने हेतु भारत का अपर सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया। यह पद सरकार द्वारा दिसंबर 2014 में सृजित किया गया था। 

एसडी संजय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान पटना हाई कोर्ट में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।  अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसे बड़े केंद्रीय विभागों की तरफ से अदालतों में कई बड़े और हाई-प्रोफाइल मामलों में मजबूती से पैरवी की थी। उन्हें उच्चतम न्यायालय तथा देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में भारत सरकार की ओर से अत्यंत महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी करने का गौरव प्राप्त है। 

वहीं एसडी संजय के परिवार की बाबत करें तो उनकी पत्नी सुशीला अग्रवाल भी एक अधिवक्ता हैं। उनकी पुत्री तथा दामाद संयुक्त राज्य अमेरिका की सिलिकॉन वैली में रहते हैं, जबकि उनके पुत्र अक्षत तथा पुत्रवधू दिशा भारत के उच्चतम न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता हैं। एसडी संजय के लंबे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए सम्राट सरकार ने राज्य का पक्ष मजबूती से रखने के लिए उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है। अब राज्य सरकार की प्रमुख पैरवी और कानूनी सलाह की जिम्मेदारी एसडी संजय ही संभालेंगे। 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM