बिहार MLC चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील सिंह पहुंचे विधानसभा, करेंगे नामांकन, राजद को लेकर कही बड़ी बात

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सुनील सिंह विधानसभा पहुंच चुके हैं। जहां वह अपना नामांकन करेंगे। आज (सोमवार) बिहार MLC चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है।

बिहार MLC चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील सिंह पहुंचे विधानसभा, करेंगे नामांकन, राजद को लेकर कही बड़ी बात

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (9 पर चुनाव और एक पर उपचुनाव) होना है और आज (सोमवार) बिहार MLC चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। सभी दलों के उम्मीदवार सुबह 10 बजे के बाद बिहार विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नॉमिनेशन फाइल करेंगे। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सुनील सिंह विधानसभा पहुंच चुके हैं। जहां वह अपना नामांकन करेंगे। राजद ने एक बार फिर पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी ने दूसरी बार मौका दिया है।  

सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सुनील सिंह सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।  दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आरजेडी उम्मीदवार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर दौरे के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्या का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल माना जा रहा था।  अंततः पार्टी ने सुनील सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया। 

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (जिसमें एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है) के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है।  सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार विधानसभा परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।  एनडीए के उम्मीदवार भी सुबह 10:30 बजे नामांकन के लिए पहुंचेंगे, जहां गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बीजेपी और जेडीयू ने अपने चार-चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। एक सीट पर एलजेपी (रामविलास) की ओर से असरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

एमएलसी की सभी 10 सीटों, जिसमें नीतीश कुमार की खाली की गई एक उपचुनाव की सीट भी है, इसको मिलाकर NDA ने अपने 9 उम्मीदवार और राजद ने अपना एक उम्मीदवार तय कर दिया है। यानि सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की सूरत है। अगर दीपक प्रकाश ने नॉमिनेशन कर दिया तो मान कर चलिए कि 10वीं सीट यानी राजद के कोटे वाली सीट पर चुनाव तय हो जाएगा।

बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों और 1 सीट पर उपचुनाव को लेकर एनडीए ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी और जेडीयू ने चार-चार कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं।वहीं  चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने कोटे से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा है. पवन सिंह के अलावा बीजेपी से जो तीन अन्य प्रत्याशी हैं उनमें संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाली खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना जिसके लिए पार्टी ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जेडीयू की सूची में नीतीश के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भारती मंडल और शिवरानी देवी भी हैं। वहीं एनडीए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अटकलें तेज है कि उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जाता है या नहीं। 

Trending News

एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
Aug 08, 2026, 10:00:00 PM
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM