बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

 बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है। नीतीश कुमार की खाली सीट पर भी उपचुनाव होगा। यह सीट नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। चुनाव आयोग के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी और 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 9 जून को जांच और 11 जून तक नाम वापसी होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।

 विधान परिषद की जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें जेडीयू की कुमुद वर्मा और प्रोफेसर गुलाम गौस, आरजेडी के मोहम्मद फारूख और बीजेपी के भीष्म साहनी का नाम शामिल है. इसके अलावा जेडीयू नेता और मंत्री भगवान सिंह पहले ही विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। बीजेपी के संजय मयूख, कांग्रेस के समीर कुमार सिंह और आरजेडी के सुनील कुमार सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। 

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। नीतीश कुमार ने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने एमएलसी पद छोड़ दिया था। 

बता दें कि विधान परिषद की 9 सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।  वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।  पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।  यह चुनाव विधानसभा के विधायकों द्वारा कराया जाएगा. जिस सीट पर उपचुनाव हो रहा है, उसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM