जीतन राम मांझी ने बढ़ा दी NDA की टेंशन? MLC चुनाव का ऐलान होते ही इतनी सीटों पर ठोका दावा, मोदी-शाह से बात करेंगे

एमएलसी चुनाव की घोषणा होते ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने एनडीए में अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग की है। इस मुद्दे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से दिल्ली जाकर बातचीत करेंगे।

जीतन राम मांझी ने बढ़ा दी NDA की टेंशन? MLC चुनाव का ऐलान होते ही इतनी सीटों पर ठोका दावा, मोदी-शाह से बात करेंगे

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। एमएलसी चुनाव की घोषणा होते ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने एनडीए में अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग की है और कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को विधान परिषद में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। 

विधान परिषद चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक सीट की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी संख्या है और संख्या के आधार पर हमें एक सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से दिल्ली जाकर बातचीत करेंगे। गठबंधन में सहयोगी दलों को उचित सम्मान और भागीदारी मिलनी चाहिए।

जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही एक सीट की मांग करती रही है और वह आज भी इस मांग पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें एक सीट मिलती है तो एनडीए में और बेहतर तरीके से कोऑर्डिनेशन बना रहेगा। हम गठबंधन के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

वहीं एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर नहीं हो रहा है। अपराधी की कोई जात नहीं होती। अपराधी सुधर जाए या बिहार छोड़ दें। मांझी ने कहा कि बिहार में अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जो अपराध करेगा, वह बिहार में मारा जाएगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद के लोग लफंडर हैं।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।  पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM