जदयू की अहम बैठक, मीटिंग से पहले नीतीश कुमार ने विजय चौधरी और संजय झा से की मुलाकात

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज जदयू की अहम बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे।

जदयू की अहम बैठक, मीटिंग से पहले नीतीश कुमार ने विजय चौधरी और संजय झा से की मुलाकात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 31, 2026, 11:25:00 AM

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज जदयू की अहम बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे।  इससे पहले राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा  से मुलाकात की। बैठक से पहले इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जदयू की अहम बैठक आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर होगी। इस बैठक को आगामी विधान परिषद चुनाव की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू नेताओं से मुलाकात जारी है। नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम विजय चौधरी के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं के आवास पर जाकर उन्होंने मुलाकात की है। 

  दरअसल बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज जदयू की अहम बैठक है। नीतीश कुमार के आवास पर होने वाली इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसमें एनडीए के भीतर सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। एनडीए के भीतर सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने और मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। जून के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि विधान परिषद की 10 सीटों के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल सीटों में से जदयू के खाते में 4 सीटें आ सकती हैं। हालांकि सीटों की संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जदयू के कोटे की एक सीट पर उम्मीदवार का नाम लगभग तय हो चुका है। चर्चा है कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पार्टी विधान परिषद भेजने की तैयारी में है। हालांकि, बाकी बची सीटों पर सामाजिक संतुलन के हिसाब से उम्मीदवारों का नाम फाइनल होगा।

जदयू की संभावित उम्मीदवारों की सूची में कई बड़े नाम सामने आए हैं। टिकट की रेस में ललन मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, राजीव कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह, हरेंद्र सिंह और गुलाम रसूल बलियावी के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। हालांकि इनमें से किसे टिकट मिलेगा, इसका अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। आज होने वाली बैठक के बाद इन नामों पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है, उन पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह की सीटें शामिल हैं।

Trending News

सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM