'बुरी नियत वालों का मुंह फिर होगा काला' MLC बनने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, लालू परिवार को झटका?

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। इस बीच रोहिणी आचार्य की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है।

 'बुरी नियत वालों का मुंह फिर होगा काला'  MLC बनने पर  रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, लालू परिवार को झटका?

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को विधान परिषद भेजने की तैयारी में थे, लेकिन तेजप्रताप ने परिवार के सामने बड़ी शर्त रख दी है। कहा जा रहा था कि लालू यादव एमएलसी चुनाव के लिए बेटी रोहिणी को मना सकते हैं। इस बीच रोहिणी आचार्य की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। रोहिणी ने साफ साफ कह दिया है कि बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगा।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है-बुरी नियत वालों का मुंह फिर होगा काला..घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान-परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है। 

रोहिणी ने आगे लिखा है कि गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था। इस बार भी होगा.. ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासू मां  के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जम कर फैलाई थी।

रोहिणी ने कहा कि मेरे बारे में झूठ फ़ैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूँ कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच, झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है। क्योंकि मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच व् लोभ से परे हट कर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूँ और मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा..

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को विधान परिषद भेजने की तैयारी में थे, लेकिन तेजप्रताप ने परिवार के सामने बड़ी शर्त रख दी है। तेजप्रताप यादव राजद के सिंबल पर नहीं, बल्कि अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले विधान परिषद पहुंचना चाहते हैं।  कहा जा रहा था कि अब लालू यादव एमएलसी चुनाव के लिए बेटी रोहिणी को मना सकते हैं। 

लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। वहां वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्य से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि परिवार रोहिणी को भी सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका देने पर विचार कर रहा है। इन अटकलों के बीच रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है।  उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है और कहा है कि बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगा।

Trending News

श्री श्री रविशंकर से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मुलाकात, बिहार में खुलेगा शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
श्री श्री रविशंकर से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मुलाकात, बिहार में खुलेगा शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
Sep 07, 2026, 4:22:00 PM
 Photos: भयंकर बाढ़ के बीच युवा IAS खूब चर्चा में, जानिए कौन हैं जाबांज लेडी अफसर कशिश बख्शी
Photos: भयंकर बाढ़ के बीच युवा IAS खूब चर्चा में, जानिए कौन हैं जाबांज लेडी अफसर कशिश बख्शी
Sep 07, 2026, 4:03:00 PM
दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
Sep 07, 2026, 3:38:00 PM
 गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
Sep 07, 2026, 3:13:00 PM
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
Sep 07, 2026, 2:56:00 PM
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
Sep 07, 2026, 2:37:00 PM
 एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sep 07, 2026, 2:16:00 PM
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM