पवन सिंह-निशांत समेत 10 MLC उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, सुनील सिंह बोले-हमारा 15 आपके 65 पर भारी

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के सभी 10 उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इनमें निशांत कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी शामिल हैं। जिन्होंने पहली बार विधान परिषद में एंट्री की है।

पवन सिंह-निशांत समेत 10 MLC उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, सुनील सिंह बोले-हमारा 15 आपके 65 पर भारी

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के सभी 10 उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। बिहार में 10 विधान परिषद सीटों ( 9 रिक्त और 1 उपचुनाव) के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने एनडीए और विपक्ष  के सभी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इनमें निशांत कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी शामिल हैं। जिन्होंने पहली बार विधान परिषद में एंट्री की है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा ने इस बार विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। अब निर्विरोध निर्वाचन के साथ पवन सिंह एमएलसी बन गए हैं। उन्होंने पहली बार विधान परिषद में एंट्री की है। एनडीए ने कुल 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बीजेपी के खाते से पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें संजय मयूख लगातार तीसरी बार विधान परिषद पहुंचे हैं, जबकि पवन सिंह और शीला पंडित नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। पवन सिंह और निशांत कुमार सहित सभी नेताओं ने आज अपना-अपना सर्टिफिकेट हासिल किया।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अशरफ अंसारी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुनील कुमार सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन वापसी का समय बुधवार शाम 3 बजे तक निर्धारित था. लेकिन, किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में जितनी सीटें थी, उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

विधान पार्षद का सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य का सर्टिफिकेट लेने आया हूं। पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास किया उस पर खड़ा होने का कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जिस सदन में पिताजी बैठे हैं उसमें मैं बैठूंगा। बिहार को विकसित और समृद्ध बिहार बनाने का पिताजी का जो सपना है उसे पूरा करने का कोशिश करूंगा। 

वहीं एमएलसी बनने और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने अपना सर्टिफिकेट लालू यादव को समर्पित किया है।  राजद नेता ने कहा कि लालू जी का आज जन्मदिन हैं, उनके चरणों में हमारा सर्टिफिकेट समर्पित है। चाहे मुद्दा कोई भी हो कभी भी राष्ट्रीय जनता दल का झंडा सदन में झुकने नहीं दूंगा। साथ ही एनडीए को चेतावनी देते हुए सुनील सिंह ने कहा-संख्या मायने नहीं रखता है। हमलोग 15 भी हैं तो आपके 65 पर भारी पड़ेंगे। 

Trending News

शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
Aug 24, 2026, 11:46:00 AM
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
Aug 24, 2026, 11:29:00 AM
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
Aug 24, 2026, 11:20:00 AM
सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! किसानों से दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, डीसी सख्त, कार्रवाई के आदेश
सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! किसानों से दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, डीसी सख्त, कार्रवाई के आदेश
Aug 24, 2026, 11:15:00 AM
इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा
इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा
Aug 24, 2026, 11:02:00 AM
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
Aug 24, 2026, 11:01:00 AM
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
Aug 24, 2026, 10:43:00 AM
 एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
Aug 24, 2026, 10:20:00 AM
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
Aug 24, 2026, 10:09:00 AM
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
Aug 24, 2026, 9:45:00 AM