बिहार MLC चुनाव की जंग, 10 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, NDA का पलड़ा भारी, कैंडिडेट पर मंथन जारी

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू होगा, इसमें एक सीट पर उप चुनाव हो रहा है। एमएलसी की खाली होने वाली विधानसभा कोटे की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव को लेकर सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी।

बिहार MLC चुनाव की जंग, 10 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, NDA का पलड़ा भारी, कैंडिडेट पर मंथन जारी

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू होगा, इसमें एक सीट पर उप चुनाव हो रहा है। एमएलसी की खाली होने वाली विधानसभा कोटे की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी होने जा रही है। अधिसूचना के तहत नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून है। नामांकन-पत्रों की जांच 9 जून को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है। अगर आवश्यकता पड़ी तो मतदान 18 जून को कराया जाएगा।

अधिसूचना के जारी होने के साथ ही सभी प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और इसके साथ ही सूबे में शह-मात का नया खेल शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 

एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। ये सभी सीटें सीधे विधानसभा कोटे की हैं, जिसके कारण विधायकों के वोट बेहद निर्णायक होंगे। ये सभी सीटें विधानसभा कोटे की हैं। इनमें से पांच जदयू के खाते की हैं। भाजपा और राजद की दो-दो, जबकि एक सीट कांग्रेस की है। इस तरह एनडीए की सात और महागठबंधन की तीन सीटें बनती हैं।

बता दें कि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इस बार महागठबंधन के लिए एक सीट से अधिक की गुंजाइश नहीं बन रही। ऐसे में एनडीए को दो सीटों का लाभ होने जा रहा है। 9 सीटें 28 जून, 2026 से रिक्त हो रही हैं। वहीं, उप चुनाव वाली नीतीश कुमार की सीट 30 मार्च, 2026 के प्रभाव से रिक्त हो रही और इसका कार्यकाल छह मई, 2030 तक है।

वहीं रविवार को बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जदयू की अहम बैठक हुई। इसमें एनडीए के भीतर सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। जून के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है। चर्चा है कि विधान परिषद की 10 सीटों के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल सीटों में से जदयू के खाते में 4 सीटें आ सकती हैं। हालांकि सीटों की संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Trending News

दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
Sep 07, 2026, 3:38:00 PM
 गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
Sep 07, 2026, 3:13:00 PM
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
Sep 07, 2026, 2:56:00 PM
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
Sep 07, 2026, 2:37:00 PM
 एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sep 07, 2026, 2:16:00 PM
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM