बिहार MLC चुनाव : NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल? मांझी को झटका, चिराग-कुशवाहा को क्या मिला...

बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर अब लगभग साफ होती दिख रही है। ।

बिहार MLC चुनाव : NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल? मांझी को झटका, चिराग-कुशवाहा को क्या मिला...

बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन मंथन चल रहा है। इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर अब लगभग साफ होती दिख रही है। एनडीए के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के कारण 10 में से 9 सीटों पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों का  बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है। दोनों दल अपने-अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जदयू में लगातार बैठकों का दौर जारी है। एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है। 

बीजेपी और जेडीयू 3-3 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती हैं, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 1-1 सीट मिलने की संभावना है।  इससे दोनों नेताओं की राजनीतिक स्थिति गठबंधन में और मजबूत होती दिख रही है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी होना है, जिसको लेकर अंतिम स्तर पर चर्चा जारी है। 

 दूसरी ओर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की पार्टी को झटका लग सकता है। इस बार विधान परिषद चुनाव में सीट नहीं मिलने की चर्चा तेज है।  हालांकि, मांझी पहले ही सार्वजनिक रूप से एनडीए से कम से कम एक सीट की मांग कर चुके हैं। लेकिन मौजूदा समीकरणों में उनकी पार्टी को जगह मिलती नहीं दिख रही है। 

राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं।  बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों पर दिल्ली में मंथन कर रही है, जबकि जेडीयू भी अपनी सूची को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के चयन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। 

जनता दल (यूनाइटेड) में राजीव कुमार सिंह, ललन मंडल और गुलाम रसूल बलियावी जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं। वहीं बीजेपी खेमे में संजय मयूख, अमृता भूषण, प्रेम रंजन पटेल, सिद्धार्थ शंभू और अमरनाथ गामी जैसे नामों पर विचार चल रहा है। चिराग पासवान और जीतनराम मांझी भी अपनी-अपनी पार्टी के प्रतिनिधियों को परिषद भेजने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सीमांत मृणाल का नाम भी राजनीतिक गलियारों में तेजी से उभरा है। 

दूसरी तरफ महागठबंधन के हिस्से में आने वाली एकमात्र सीट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। अभी तक उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी के भीतर यह विचार भी है कि चुनावी वर्ष में संगठन और सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता दी जाए। ऐसे में पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का नाम भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर  नामांकन शुरू हो गया है। एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 

Trending News

इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM