राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद

एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली से पटना आए हैं। उनके आवास पर यह मीटिंग हो रही है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद

बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के चार दिन बीतने के बाद भी अबतक किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। अब तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशियों का नाम फाइनल नहीं किया है। नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून को है। इस बीच एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली से पटना आए हैं। उनके आवास पर यह मीटिंग हो रही है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर एमएलसी चुनाव को लेकर अहम बैठक हो रही है। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता राम कृपाल यादव समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद हैं। बैठक में एमएलसी चुनाव की रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के प्रोफाइल की जांच हो चुकी है। कुछ मुद्दों पर बातचीत चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ उम्मीदवारों के नाम पर आलाकमान की ओर से सहमति नहीं आई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगी।   

बीजेपी जातीय समीकरणों को देखते हुए उम्मीदवार का नाम फाइनल करने में जुटी है। बीजेपी से कायस्थ जाति संजय मयूख, राजपूत जाति से  अमृता भूषण, कुर्मी जाति से प्रेम रंजन पटेल, वैश्य समाज से सिद्धार्थ शंभू, अमरनाथ गामी समेत कुछ नामों पर चर्चा चल रही है। वहीं बांकीपुर उपचुनाव के लिए भी विमर्श जारी है।  2025 में यहां से विधायक बने नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। जुलाई के  अंतिम सप्ताह में बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। 

वहीं विधान परिषद् चुनाव के लिए जदयू में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। इन सबके बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री निशांत कुमार लेकर दिल्ली चले गए हैं। चर्चा है कि दिल्ली से आने के बाद ही उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। संभावना है कि शुक्रवार शाम तक दोनों नेता पटना लौट जाएंगें। इसके बाद ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि निशांत कुमार का विधान परिषद् जाना तय माना जा रहा है। 

 बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर  नामांकन शुरू हो गया है। एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Trending News

डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
Sep 07, 2026, 11:08:00 AM
 बिहार डस्टबिन घोटाला: 305 करोड़ में 275 करोड़ की लूट, सुधाकर सिंह ने मंगल पांडेय को बताया दोषी
बिहार डस्टबिन घोटाला: 305 करोड़ में 275 करोड़ की लूट, सुधाकर सिंह ने मंगल पांडेय को बताया दोषी
Sep 07, 2026, 10:56:00 AM