Bihar MLC By-Poll: CM सम्राट पहुंचे विधानसभा, BJP उम्मीदवार अरविंद शर्मा के नामांकन में हुए शामिल

बिहार विधान परिषद उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को विधानसभा पहुंचे, जहां बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम समेत बिहार एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

Bihar MLC By-Poll: CM सम्राट पहुंचे विधानसभा, BJP उम्मीदवार अरविंद शर्मा के नामांकन में हुए शामिल

बिहार विधान परिषद उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को  विधानसभा पहुंचे, जहां बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। एक दिन पहले ही बीजेपी की ओर से अरविंद शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया  गया था। 30 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण उन्होंने अपना नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम समेत बिहार एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।  

दरअसल मंगल पांडेय के विधायक बनने के कारण रिक्त हुई एमएलसी सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने गुरुवार को नामांकन किया। यह उपचुनाव मंगल पांडेय के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर हो रहा है। बिहार विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के पास 200 से अधिक विधायक हैं। ऐसे में अरविंद शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।  विपक्ष की ओर से अब तक किसी के नाम की घोषणा नहीं होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।  

बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए सीएम के अलावे उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम के संतोष सुमन सहित कई अन्य एनडीए नेता मौजूद रहे।

बता दें कि अरविंद शर्मा की पहचान  पुराने व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है।  वे काफी समय से बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अरविंद शर्मा को सीएम सम्राट चौधरी का करीबी भी माना जाता है। वहीं बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन में वर्षों तक जमीन पर रहकर की गई मेहनत और कार्यकर्ताओं के बीच आपकी सक्रिय भूमिका को मिला यह सम्मान भाजपा की कार्यकर्ता संस्कृति को और मजबूत करता है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM