CM सम्राट ने मंत्रियों को बांटा सरकारी आवास, निशांत को 2 देशरत्न मार्ग का सबसे चर्चित बंगला, 8 मंत्रियों को नए आवास

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास तय कर दिए गए हैं। राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग और गर्दनीबाग स्थित कई प्रमुख सरकारी आवास अब नए मंत्रियों को दिए गए हैं।

CM सम्राट ने मंत्रियों को बांटा सरकारी आवास, निशांत को 2 देशरत्न मार्ग का सबसे चर्चित बंगला, 8 मंत्रियों को नए आवास
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 11, 2026, 10:19:00 PM

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास तय कर दिए गए हैं। राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग और गर्दनीबाग स्थित कई प्रमुख सरकारी आवास अब नए मंत्रियों को दिए गए हैं। भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को आवास आवंटन से जुड़ा आधिकारिक आदेश जारी किया। नई सरकार में पहली बार मंत्री बने आठ चेहरों को नए सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। वहीं 26 मंत्रियों के पुराने आवासों को बरकरार रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को राजधानी पटना का चर्चित 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस आवास को काफी अहम माना जाता है। शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद चर्चा में आए मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। वहीं मंत्री संजय कुमार सिंह को भी इसी परिसर में आवास मिला है। हार्डिंग रोड पर कई वरिष्ठ मंत्रियों के आवास होने से यह इलाका एक बार फिर सत्ता का प्रमुख केंद्र बन गया है।

पहली बार मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट में शामिल हुए हैं, उन्हें नए बंगले आवंटित किए गए हैं। वहीं, दोबारा मंत्री बनने वाले अनुभवी नेताओं के पुराने सरकारी आवासों को ही बरकरार रखा गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 5 सर्कुलर रोड स्थित उपमुख्यमंत्री आवास आवंटित किया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव अपने पहले से आवंटित 1 स्ट्रैंड रोड स्थित बंगले में ही रहेंगे। सरकार ने वरिष्ठ नेताओं के लिए पुराने आवासों को ही बरकरार रखा है।

योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित 13/20 डुप्लेक्स बंगला मिला है। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र को 12 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया है। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 33 हार्डिंग रोड स्थित आवास मिला है। समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को 15 हार्डिंग रोड का आवास मिला है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित 10/20 डुप्लेक्स बंगला दिया गया है।

 मंत्री श्रेयसी सिंह को 4 स्ट्रैंड रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। वहीं दिलीप जायसवाल को 2 स्ट्रैंड रोड और विजय कुमार सिन्हा को 3 स्ट्रैंड रोड का बंगला मिला है। संतोष कुमार सुमन को 25 एम स्ट्रैंड रोड और लखेंद्र कुमार रौशन को 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित आवास दिया गया है। मंत्री संजय सिंह टाइगर को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला आवंटित किया गया है। यह आवास लंबे समय से वीआईपी निवास के रूप में चर्चित रहा है। इसके अलावा मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को 41 हार्डिंग रोड स्थित बंगला मिला है।

मंत्री रामकृपाल यादव को 12 नेहरू पथ, रमा निषाद को 8 पोलो रोड, डॉ. प्रमोद कुमार को 27 हार्डिंग रोड, मंत्री संजय कुमार को 21 हार्डिंग रोड और मंत्री दीपक प्रकाश को 12 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित किया गया है। नीतीश मिश्रा को 9 मैंगल्स रोड और जमा खान को 16/6 नेहरू पथ स्थित बंगला दिया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों सम्राट सरकार में 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें भाजपा के 15 नेता, जेडीयू के 13 नेता, एलजेपी (RV) के 2 नेता और एचएएम और आरएलएम से 1-1 नेता शामिल हैं। नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने। जेडीयू कोटे के तहत विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM