बिहार में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

बिहार में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से करने के फैसले का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है

बीजेपी ने किया स्वागत

पटना: बिहार में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से करने के फैसले का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने कहा कि यह फैसला स्वागतयोग्य है और इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।  

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी इन बच्चों में जाएगा, जो देश के भविष्य के लिए बेहतर होगा। साथ ही बच्चे राष्ट्रगीत का मतलब भी समझ सकेंगे।  

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से  छात्रों  में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, जो स्व-शासन की सामूहिक इच्छा तथा लोगों और उनकी मातृभूमि के बीच भावनात्मक जुड़ाव को समाहित करता है। 

उन्होंने कहा कि यह सभी देशवासियों को समझना होगा कि राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के सम्मान और विश्वास के साथ स्वाभिमान का प्रतीक है।  

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने के संदर्भ में राष्ट्रीय गीत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं ही इसके प्रति प्रतिबद्धता प्रकट करनी चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं कि राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत का सम्मान होना चाहिए, इसे देश के सभी नागरिकों को करना चाहिए। यह उनका अपने देश के प्रति पहला कर्तव्य है ।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM