बिहार में दर्दनाक हादसा, NH-19 पर बस और ट्रक की टक्कर, मासूम सहित 3 की मौत

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे NH-19 पर आज सुबह करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ

बिहार में भीषण हादसा

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे NH-19 पर आज सुबह करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस और मोहनिया से सासाराम की ओर जा रहे ट्रॉली ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे. अचानक हुई जोरदार टक्कर से बस में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. एक घायल यात्री ने बताया कि वे नींद में थे और झटके के साथ ही अफरा-तफरी मच गई.

"बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया, जिससे कई यात्री बस की सीटों में फंस गए. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे.

हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. मृतकों में एक मासूम बच्चा शामिल है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे. पुलिस ने शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, कुदरा थाना पुलिस और NHAI की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस के मलबे से बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे सूचना मिली थी और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM