बिहार अब नए नेतृत्व की ओर देख रहा है, निशांत की 'सद्भाव यात्रा' पर जदयू ने दिया बड़ा संकेत

रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। कहा-बिहार अब नए नेतृत्व की ओर देख रहा है। आगामी तीन मई से निशांत ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।

बिहार अब नए नेतृत्व की ओर देख रहा है, निशांत की 'सद्भाव यात्रा' पर जदयू ने दिया बड़ा संकेत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब आधिकारिक रूप से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। जहां आगामी तीन मई से  निशांत ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के जरिए वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे। क्योंकि अब निशांत को ही जदयू को आगे लेकर जाना है। ऐसे में उनके लिए यह यात्रा काफी अहम है। 

 रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है इस मौके पर जदयू नेता राजीव रंजन, संजय गांधी और नीरज कुमार भी मौजूद रहे।  उमेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि तीन मई से जदयू नेता निशांत कुमार ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना है।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विचार और संस्कार को आगे बढ़ाने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार में नीतीश कुमार के सभी गुण दिखाई देते हैं और वे बिहार के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा-समय करवट ले रहा है और नए युग की शुरुआत हो रही है बिहार अब नए नेतृत्व की ओर देख रहा है। साथ ही जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने निशांत कुमार को उभरता हुआ नेतृत्व बताया और कहा कि निशांत  सुशासन को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। 

निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर जानकारी देते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी, जो जदयू के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रही है। दो दिवसीय इस यात्रा के तहत तीन और चार मई को बगहा और बेतिया में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां पार्टी के नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस यात्रा के दौरान निशांत अकेले नहीं होंगे। उनके साथ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और कई अन्य वरिष्ठ नेता व स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे। यात्रा का स्वरूप कार्यकर्ताओं के साथ 'वन टू वन' बातचीत करने का रखा गया है, ताकि पार्टी संगठन को और मजबूती दी जा सके। वहीं इस दौरान निशांत  कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM