मार्च में तपने लगा बिहार, पटना में सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा तापमान, कैमूर राज्य में सबसे गर्म

बिहार में इस बार मौसम के मिजाज ने मार्च के मध्य में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। राज्य भर में चल रही शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान में अप्रत्याशित उछाल आया है

बिहार में गर्मी

बिहार में इस बार मौसम के मिजाज ने मार्च के मध्य में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। राज्य भर में चल रही शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान में अप्रत्याशित उछाल आया है, जिससे राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में यह बढ़ोतरी आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है, जिससे हीट स्ट्रेस, लू जैसी परिस्थितियों और फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका बढ़ रही है। शनिवार को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहा। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान कैमूर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान करीब 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभऔर उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शुष्क पछुआ हवाओं के कारण बिहार में मौसम का स्वरूप बदल रहा है। इन हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हो गई है, जिससे आसमान साफ बना हुआ है और सूर्य की किरणें सीधे धरती तक पहुंच रही हैं। इसके अलावा मार्च के दूसरे सप्ताह से सूर्य की तीव्रता बढ़ने लगती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM