बिहार में परीक्षा प्रणाली होगी पूरी तरह डिजिटल, अब समय पर आएगा रिजल्ट

विधानपरिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है.

सुनील सिंह

बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है। विधानपरिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ऐलान किया कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है। यानी अब एग्जाम से लेकर कॉपी जांच और रिजल्ट जारी करने तक पूरा सिस्टम तकनीक के जरिए संचालित होगा।

मंत्री ने साफ कहा कि सबसे बड़ी समस्या रिजल्ट में देरी की है। छात्र परीक्षा देने के बाद महीनों तक परिणाम का इंतजार करते रहते हैं। इसका असर नए शैक्षणिक सत्र पर पड़ता है और छात्रों का कीमती समय बर्बाद होता है। सरकार चाहती है कि परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी हो, ताकि छात्रों को समय पर एडमिशन और अगली कक्षा में दाखिला मिल सके।

नई योजना के तहत आंसर कॉपियों को स्कैन कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षक ऑनलाइन ही कॉपी जांचेंगे। इससे न सिर्फ मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। गड़बड़ी, देरी और मनमानी की संभावना कम होगी। इस प्रस्ताव पर कुलपतियों के साथ बैठक में चर्चा हो चुकी है और शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक बताई जा रही है

हालांकि इस योजना को लागू करने से पहले राज्यपाल की मंजूरी जरूरी होगी। मंजूरी मिलते ही इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। संभावना है कि पहले कुछ विश्वविद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया जाए, फिर बाद में पूरे राज्य में विस्तार किया जाए।

सरकार एजुकेशनल कैलेंडर को भी सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। परीक्षा और रिजल्ट की तारीख पहले से तय होगी, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को स्पष्टता मिलेगी।

अगर यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता—तीनों में बड़ा सुधार देखने को मिल

 सकता है।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM