डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को मिली धमकी, अपशब्द भी कहा, मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व PA के खिलाफ कराया FIR

बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को फोन पर धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं मंत्री अशोक चौधरी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को मिली धमकी, अपशब्द भी कहा, मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व PA के खिलाफ कराया FIR

बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को फोन पर धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। डिप्टी सीएम के आप्त सचिव ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पटना साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले नंबर की पहचान में जांच एजेंसियां जुटी है। वहीं बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उनके पूर्व निजी सहायक निशांत केतु झा के खिलाफ पटना के साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पैसे की उगाही का भी आरोप है।

फोन करने वाले ने पार्सल बुकिंग के बहाने डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव से बातचीत की थी। साइबर अपराधियों की संलिप्तता की आशंका पर जांच तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री को मिली धमकी से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उपमुख्यमंत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री के नाम से एक पार्सल बुक किया गया है। अपराधियों ने उन्हें पांच जून को कॉल कर के धमकी दी। फोन करने वाले साइबर अपराधियों ने पार्सल देने के नाम पर धमकी दी। पहले इन अपराधियों ने उपमुख्यमंत्री को लगातार चार कॉल करके पार्सल रिसीव करने को कहा। जब उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद ने कहा की उन्होंने कोई सामान पार्सल से नहीं मंगवाया तब कॉल करने वाले अपराधी ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

साथ ही उसने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। अचानक उपमुख्यमंत्री क्रोधित हो गए। उन्होंने तुरंत अपने आप्त सचिव को बुलाया और कहा कि देखिए यह कौन है जो अपशव्द कह रहा है। धमकी दे रहा है। इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए।

वहीं बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के साइबर थाने में अपने पूर्व PA (निजी सहायक) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट का एक्सेस अब भी पूर्व PA निशांत केतु झा के पास है, जबकि वह नौकरी छोड़ चुके हैं।

यह शिकायत पटना के साइबर थाने में दर्ज कराई गई है। मंत्री का आरोप है कि पूर्व PA के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट X के हैंडल को अपने नियंत्रण में रखा गया है। जबकि वह पूर्व में ही काम छोड़ चुके हैं। मंत्री के कार्यालय की ओर से एक्सेस लेने के लिए उनसे आग्रह किया गया तो पूर्व PA निशांत केतु झा ने रुपए की डिमांड की। उनके द्वारा गलत तरीके से मंत्री का ट्विटर हैंडल अपने नियंत्रण में रखा गया है।

निशांत केतु झा ने बताया कि मेरे पर्सनल मेल से ट्विटर अकाउंट अशोक चौधरी जी का बनाया गया था। अब मेरे ऊपर पर्सनल मेल का एक्सेस देने का दबाव बनाया जा रहा है। भला मैं अपने पर्सनल मेल का एक्सेस कैसे दे सकता हूं। उन्हें अपना चेंज करना है, तो कभी भी कर सकते हैं। लेकिन मेरे पर्सनल मेल का जबरन एक्सेस लेने के लिए दबाव देना अनुचित है। मैं जब तीन साल में कोई दबाव नहीं बनाया। उस मेल से मतलब नहीं रखा तो अब भला क्या रखूंगा। कोई रुपए वगैरह की डिमांड मेरी ओर से नहीं की गई है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM