बिहार दिवस पर डॉ. तारकेश्वर कुमार को किया गया सम्मानित, 548 सफल सर्जरी का बना रिकॉर्ड

बिहार दिवस समारोह के पावन अवसर पर दिनांक 22 मार्च 2026 को पूर्णिया के प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. तारकेश्वर कुमार को सम्मानित किया गया।

Bihar

बिहार दिवस समारोह के पावन अवसर पर दिनांक 22 मार्च 2026 को पूर्णिया के प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. तारकेश्वर कुमार को सम्मानित किया गया। वे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने जिला पूर्णिया में सर्वाधिक 548 सफल शल्य क्रियाएँ संपन्न कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

इस अवसर पर उन्हें जिलाधिकारी अंशुल कुमार, मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, पूर्णिया पूर्व के विधायक विजय खेमका तथा महापौर श्रीमती विभा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने डॉ. कुमार की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. तारकेश्वर कुमार ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उनकी पूरी चिकित्सा टीम और उन मरीजों का है जिन्होंने उन पर विश्वास किया। उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समर्पण, परिश्रम और मानवीय सेवा भावना का प्रतीक है।

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM