बिहार कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, तैयारी शुरू, दिल्ली में हुई अहम बैठक, राहुल गांधी ने विधायकों से की वन-टू-वन बात

बिहार कांग्रेस की कमान जल्दी ही किसी नए व्यक्ति को सौंपने की तैयारी है। नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश आलाकमान की ओर से गठित सर्च कमेटी करेगी

बिहार कांग्रेस

बिहार कांग्रेस की कमान जल्दी ही किसी नए व्यक्ति को सौंपने की तैयारी है। नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश आलाकमान की ओर से गठित सर्च कमेटी करेगी। इस कमेटी का गठन फरवरी से पहले हो जाएगा। राहुल गांधी ने बिहार के पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ दिल्ली के 10, राजाजी मार्ग में बैठक के दौरान ये जानकारी दी। पार्टी छोड़ने की अफवाह पर कांग्रेस के विधायकों को दिल्ली तलब किया गया था। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल नेता की घोषणा भी 2 फरवरी को बजट सत्र शुरू होने से पहले होगी। राहुल गांधी की ओर से विधायकों को यह भी जानकारी दी गई। विधायकों को राहुल गांधी ने 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी के सांसदों और विधायकों से राज्य में पार्टी को गति देने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही कहा कि जहां भी जरूरत होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ वे खुद भी बिहार आने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

राहुल गांधी ने विधायकों से सीधा सवाल किया कि आप में से जो भी पार्टी छोड़ रहा है वह अभी बता दे और इसका कारण भी बताए, ताकि उनकी नाराजगी दूर की जा सके। इस पर सभी विधायकों ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार के प्रति वफादारी की कसम खाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हमें मालूम है कि हमारा कोई भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ रहा है। यह केवल अफवाह है। बैठक में विधायक अबिदुर्र रहमान, कमरुल होदा, मनोहर प्रसाद सिंह, मनोज विश्वास, सुरेंद्र प्रसाद और अभिषेक रंजन समेत तीनों लोकसभा सदस्य मौजूद थे।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM