अब CM के बंगले पर सवाल? सीएम सम्राट चौधरी को बैठने-सोने के लिए 𝟒𝟖𝟎 कट्टा जमीन चाहिए ? RJD का बड़ा हमला

आरजेडी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बंगले और आवास को लेकर सवाल उठा दिया है। आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बंगला अब प्रधानमंत्री से भी बड़ा बंगला हो गया है।

अब CM के बंगले पर सवाल? सीएम सम्राट चौधरी को बैठने-सोने के लिए 𝟒𝟖𝟎 कट्टा जमीन चाहिए ? RJD का बड़ा हमला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने को लेकर बिहार में सियासत उफान पर है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज है। सत्ता पक्ष का कहना है कि राबड़ी देवी को किसी भी स्थिति में आवास खाली करना होगा। वहीं अब आरजेडी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बंगले और आवास को लेकर सवाल उठा दिया है। आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बंगला अब प्रधानमंत्री से भी बड़ा बंगला हो गया है। 

सोमवार आरजेडी के एक्स हैंडल से एक लंबा पोस्ट किया गया। आरजेडी ने सीएम के बंगले और आवास को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बंगला अब प्रधानमंत्री से भी बड़ा बंगला है। देश के सबसे गरीब राज्य बिहार के मुख्यमंत्री का बंगला, अब भारत का सबसे बड़ा आलीशान, भव्य और सात सितारा सरकारी बंगला है। 

आरजेडी ने एक्स पर लिखा है-देश के सबसे गरीब राज्य बिहार के मुख्यमंत्री का बंगला, अब भारत का सबसे बड़ा आलीशान, भव्य और सात सितारा सरकारी बंगला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बंगला अब प्रधानमंत्री से भी बड़ा बंगला है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व में उपमुख्यमंत्री के नाम कर्णांकित 𝟓 देशरत्न मार्ग को भी मुख्यमंत्री आवास में मिला लिया है। सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बिहार निवास और बिहार भवन की बजाय टाइप-𝟖 बड़ा बंगला भी लिया है।

सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए आरजेडी ने आगे लिखा है-सम्राट चौधरी ने बिहार की सबसे महंगी जमीन पर अपने आलीशान बंगला का विस्तार लगभग 𝟏𝟓 एकड़ से अधिक में कर लिया है। क्या सम्राट चौधरी को शर्म आती है कि सबसे पिछड़े और गरीब राज्य के 𝐂𝐌 को आवासीय कार्यालय में बैठने और सोने के लिए 𝟐𝟒 बीघा यानि 𝟒𝟖𝟎 कट्टा जमीन चाहिए? 

आरजेडी ने कहा-बिहार में अभी तक उपमुख्यमंत्री के लिए दो आवास कर्णांकित थे। एक 𝟓 देशरत्न मार्ग और दूसरा 𝟑 स्टैंड रोड। जिनमे 𝟏𝟓 अप्रैल तक सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रहते थे। उनसे पहले उपमुख्यमंत्री के तौर पर उन आवासों में तेजस्वी यादव, स्व॰ सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी जी भी रही है। लेकिन सम्राट चौधरी इतने बड़े पक्षपाती और अन्यायी चरित्र के है कि उपमुख्यमंत्री के नाम पर कर्णांकित आवास को भी अपने आवास में समाहित कर लिया। 

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का सवाल उठाते हुए आरजेडी ने कहा-अगर सम्राट चौधरी इतने ही नियम और कानून के पाबंद है तो फिर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जी को पूर्व से कर्णांकित उपमुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट क्यों नहीं कर रहे?  अगर विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव मंत्री की हैसियत से पूर्व से आंवटित आवास में रह रहे है तो फिर मंत्री का दर्जा प्राप्त माननीय नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद व बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी के साथ एक अपरिपक्व और 𝐏𝐨𝐥𝐢𝐭𝐢𝐜𝐚𝐥𝐥𝐲 𝐉𝐮𝐯𝐞𝐧𝐢𝐥𝐞 मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा पक्षपाती दुर्व्यवहार और बर्ताव क्यों किया जा रहा है?

सीएम पर हमला बोलते हुए आरजेडी ने लिखा है-क्या यही आपकी नैतिकता, आचरण और व्यवहार है? क्या ऐसी लठैती से शासन चलता है? सम्राट चौधरी में बिल्कुल भी न्यायिक चरित्र नहीं है। यह ईर्ष्या, द्वेष और शत्रुता की दुर्भावना से लैस होकर कार्य कर रहे है। हम एक छोटी सी सूची साँझा कर रहे है जिसमें मंत्रियों के लिए आवंटित और कर्णांकित आवासों व बंगलों में सतापक्ष के अनेक पूर्व विधायक, सांसद और वर्तमान विधायक रह रहे है जो इसके पात्र भी नहीं है।

Trending News

वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP
Sep 08, 2026, 4:05:00 PM
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
Sep 08, 2026, 3:41:00 PM
LJP-R ने जारी की मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की लिस्ट, लोहा पांडे और रंजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
LJP-R ने जारी की मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की लिस्ट, लोहा पांडे और रंजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Sep 08, 2026, 3:17:00 PM
 सहरसा में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का शुभारंभ, फ्री मिलेगा बैसाखी, कैलिपर्स और ट्राईसाइकिल...
सहरसा में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का शुभारंभ, फ्री मिलेगा बैसाखी, कैलिपर्स और ट्राईसाइकिल...
Sep 08, 2026, 2:47:00 PM
जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे
जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे
Sep 08, 2026, 2:29:00 PM
सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ
सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ
Sep 08, 2026, 2:08:00 PM
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...
Sep 08, 2026, 1:35:00 PM
 चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
Sep 08, 2026, 1:04:00 PM
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?
Sep 08, 2026, 12:48:00 PM
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
Sep 08, 2026, 12:28:00 PM