सम्राट चौधरी कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं...सीएम से मुलाकात के बाद मांझी का बड़ा बयान, सियासत तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर एनडीए के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी सीएम मिल रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से भी मुलाकात की।

सम्राट चौधरी कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं...सीएम से मुलाकात के बाद मांझी का बड़ा बयान, सियासत तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर एनडीए के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी सीएम मिल रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने कहा कि सम्राट चौधरी कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं। मांझी के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।  

रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि सम्राट चौधरी कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि अनुभवी नेता हैं जो हालात की नब्ज़ अच्छी तरह समझते हैं। सीएम सम्राट से मुलाकात पर मांझी ने कहा कि यह सम्राट चौधरी का बड़प्पन है कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं से राय ले रहे हैं।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें “पिता तुल्य” बताते हुए आशीर्वाद लेने की बात कही। साथ ही  मांझी ने सुझाव दिया कि सभी वर्गों को साथ लेकर फैसले लिए जाएं।  

वहीं अपने बेटे संतोष कुमार सुमन के मंत्री बनने और विभाग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री उन्हें अपना “गार्जियन” मानते हैं और संतोष को भाई जैसा बताते हैं, तो फिर फैसले पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।   

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां वह बीजेपी समेत एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी से मुलाकात की है।  आज सीएम गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे, जहां मंत्रियों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि लंबे समय से अटकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मंत्रियों के नामों पर जल्द ही मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि 5-6 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM