'NDA में आपसी खींचतान' कैबिनेट विस्तार में देरी पर बोली RJD, JDU की छटपटाहट साफ दिखने लगी है

बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज है। जदयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी है। इन सबके बीच विपक्ष ने एनडीए में आपसी खींचतान का आरोप लगाया है।

 'NDA में आपसी खींचतान' कैबिनेट विस्तार में देरी पर बोली RJD,  JDU की छटपटाहट साफ दिखने लगी है

बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज है। जदयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी है। इन सबके बीच विपक्ष ने एनडीए में आपसी खींचतान का आरोप लगाया है।  राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर भाजपा खेमे में बेचैनी है। 

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि नई सरकार बने अभी महज चार दिन हुए हैं और जदयू की छटपटाहट साफ दिखने लगी है। राजद प्रवक्ता ने हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई डीएम-एसपी की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को "कूड़ेदान के कागज" के समान तवज्जो दी गई, जो उनकी राजनीतिक स्थिति और 'औकात' को दर्शाती है।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर भाजपा खेमे में बेचैनी है। इसी 'छटपटाहट' के बीच दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी को तलब किया। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि वे जो भी कर रहे हैं, वह "ऊपर के आदेश" पर आधारित है। 

वहीं राजद प्रवक्ता ने सरकार के 'ट्रिपल सी' क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म ) फॉर्मूले का नाम ही बदल दिया।  उन्होंने कहा कि अब सरकार का SOP बदल गया है, जिसमें पहला C 'चेयर' (कुर्सी), दूसरा 'क्राइम' और तीसरा 'करप्शन' बन गया है। शक्ति सिंह ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा जदयू का वह हश्र करेगी जिसकी कल्पना भी नहीं की गई है। सरकार के भीतर का विरोधाभास और शीर्ष नेतृत्व के बीच संवादहीनता यह संकेत दे रही है कि एनडीए का यह नया गठबंधन अंदरूनी कलह से जूझ रहा है। 

बता दें कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसी दिन जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। अटकलें है कि सम्राट चौधरी 3 या 6 मई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इस बीच सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा संभव है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM