बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पास, टॉप-10 में 139 स्टूडेंट्स

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।

Result

दोनों स्टेट टॉपर ने 98.4% मार्क्स लाए हैं। बेगूसराय के नाहिद सुल्तान ने 489 नंबर लाकर स्टेट में सेकेंड किया है। जबकि थर्ड टॉपर में दो स्टूडेंट्स हैं। बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओंकार कुमार को 488 नंबर मिले हैं।

इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है। जबकि पिछले साल 2025 में यह 82.11 प्रतिशत था।

टॉप-10 में 139 छात्र हैं। इनमें टॉप-5 में 13 स्टूडेंट्स हैं, जिनमें 7 लड़के हैं। जबकि टॉप- 6 से 10 में 126 स्टूडेंट्स हैं। टॉप - 3 में 5 स्टूडेंट्स हैं, जिनमें 3 लड़कियां हैं।

छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत छात्रों से बेहतर है। 6 लाख 01 हजार 390 छात्र (48..66%) सफल रहे। वहीं 6,34,353 छात्राओं ने सफलता पाई है, जिनका प्रतिशत 51.33 है। लड़कियां का पासिंग परसेंटेज लड़कों से करीब 3% ज्यादा है।

इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में 'ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी' का उपयोग कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह तकनीक डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है, जिससे मार्कशीट में किसी तरह की छेड़छाड़ या बदलाव संभव नहीं होता।

बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होते ही कॉपियों की जांच प्रक्रिया तेज गति से शुरू कर दी गई थी, जो अब पूरी तरह पूरी हो चुकी है। बिहार बोर्ड अपनी तेजी और पारदर्शिता के लिए पहले से ही जाना जाता है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM