दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर से की मुलाकात

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में 'बिहार पवेलियन' का निरीक्षण किया

Delip jaishwal

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में 'बिहार पवेलियन' का निरीक्षण किया तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों से  बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। 

‎उन्होंने यहां मधुबनी पेंटिंग, मखाना, भागलपुर सिल्क सहित बिहार की विशिष्ट स्थानीय पहचान वाले उत्पादों की प्रदर्शनी एवं उनकी बाजार क्षमता की समीक्षा भी की। 

‎उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना को सशक्त बनाते हुए राज्य सरकार का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को सिर्फ देश में ही नहीं, वैश्विक बाजारों में भी मजबूत स्थान दिलाना है। बिहार की कला, संस्कृति और उद्योग को नई गति देकर हम विकसित बिहार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा।

‎नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार  भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल कृषि भवन पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की और बिहार में कृषि में संभावनाओं को लेकर चर्चा की।

‎केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर से भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने बिहार के कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और उत्पादक बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

‎इस क्रम में दोनों के बीच कृषि विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, कृषि-आधारित उद्योगों के विस्तार, किसानों की आय वृद्धि तथा नई तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक संभावित कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बिहार के किसानों की आय बढ़ाने को लेकर उठाए गए कदमों की चर्चा की गई।

‎

‎

Trending News

परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM