बिहार में 80+ बुजुर्गों को बड़ी राहत: घर बैठे होगी जमीन-प्लॉट रजिस्ट्री, 7 दिन में निपटेंगे मामले

बिहार सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं

नीतीश कुमार

बिहार सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिनसे राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सके। इसी कड़ी में सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, खासकर 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए जमीन और प्लॉट की रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के संज्ञान में कई ऐसे मामले आए, जिनमें 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को जमीन या प्लॉट की रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रिया में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण रजिस्ट्री कार्यालय तक पहुंचना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। इन परेशानियों को देखते हुए सरकार ने विशेष व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

नई व्यवस्था के तहत, 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए जमीन और प्लॉट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, ऐसे बुजुर्ग जो रजिस्ट्री कार्यालय आने में असमर्थ हैं, उनके लिए मोबाइल रजिस्ट्री इकाई (Mobile Registration Unit) की व्यवस्था की जाएगी। यह इकाई बुजुर्गों के घर जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करेगी, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

इसके साथ ही संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि बुजुर्गों के जमीन और प्लॉट रजिस्ट्री से जुड़े मामलों का निपटारा अधिकतम 7 कार्य दिवसों के भीतर किया जाए। इससे अनावश्यक देरी और अधिकारियों के चक्कर लगाने की समस्या खत्म होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि अक्सर देखा गया है कि जमीन रजिस्ट्री के दौरान बुजुर्गों को पर्याप्त और सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है

इसे ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और बुजुर्गों को हर स्तर पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शोषण को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल राज्य के 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उन्हें जमीन से जुड़े मामलों में होने वाली अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।

सरकार के इस फैसले को बुजुर्गों के सम्मान, सुविधा और आसान जीवन (Ease of Living) की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM