भू-माफिया पर विजय सिन्हा का सख्त एक्शन, लालू यादव की जमीनों की जांच पर बोले—आवेदन आएगा तो होगी कार्रवाई

बिहार में भू-माफिया और जमीन दलालों के खिलाफ चल रही सख्ती अब सियासी बहस में बदल गई है

भू-माफिया पर विजय सिन्हा का सख्त एक्शन, लालू यादव की जमीनों की जांच पर बोले—आवेदन आएगा तो होगी कार्रवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 02, 2026, 12:36:00 PM

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की संपत्तियों को लेकर सियासत गरमा गई है। अब संकेत साफ हैं कि लालू-तेजस्वी की जमीन-जायदाद का पूरा राज सामने आ सकता है, क्योंकि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जांच को लेकर बड़ी बात कह दी है। भू-माफिया पर सख्ती के बीच अब नजर सबसे बड़े सियासी परिवार की संपत्तियों पर टिकी है।

बिहार में भू-माफिया और जमीन दलालों के खिलाफ चल रही सख्ती अब सियासी बहस में बदल गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर जहां एक ओर विभागीय अधिकारियों और माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी ओर जेडीयू ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमीन-जायदाद की जांच की मांग उठाकर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की पटना और अन्य जगहों पर मौजूद जमीनों की जांच जरूरी है, खासकर हाल के राबड़ी देवी आवास विवाद के बाद. बता दें कि जेडीयू नेता लगातार लालू परिवार की संपत्तियों पर सवाल उठा रहे हैं, जिसमें तहखाने और छिपी संपत्ति के आरोप भी शामिल हैं.

विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में दोहराया कि विभाग हर शिकायत पर कार्रवाई के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों में अगर कोई ठोस आवेदन आएगा तो अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए जाएंगे.

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ किया कि उनका अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की गड़बड़ियों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू या किसी भी दल के नेता उनके जनसंवाद कार्यक्रम में औपचारिक आवेदन देते हैं, तो विभाग और सरकार उस पर विचार जरूर करेगी. सिन्हा ने यह भी दोहराया कि बिहार में जमीन माफिया के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा.

जेडीयू नेता नीरज कुमार का कहना है कि जब सरकार जमीन माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है तो किसी भी बड़े नेता को जांच से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए.

इस पर मंत्री विजय सिन्हा की पॉजिटिव प्रतिक्रिया उनके भू-माफिया विरोधी अभियान को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है. हाल ही में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि माफियाओं से मिलीभगत बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी अफसरों पर भी सख्ती बरती जाएगी

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM