भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ, जन सुराज से दिया इस्तीफा

भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के चर्चित सिंगर रितेश पांडे ने राजनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के जरिए सियासत में कदम रखने वाले रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

Prasant kisor

भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के चर्चित सिंगर रितेश पांडे ने राजनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के जरिए सियासत में कदम रखने वाले रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी में रितेश पांडे शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, जिसके बाद अब उन्होंने राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं।

अपने एक्स पोस्ट में रितेश पांडे ने लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते उन्होंने जन सुराज पार्टी से जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। उन्होंने कहा कि परिणाम भले ही अनुकूल नहीं रहे हों, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना प्रयास किया।।

रितेश पांडे ने अपने पोस्ट में यह भी साफ किया कि अब वह उसी काम के जरिए लोगों की सेवा करना चाहते हैं, जिसके माध्यम से जनता ने उन्हें इतना प्यार, सम्मान और पहचान दी। उन्होंने लिखा कि एक साधारण किसान परिवार से आने वाले व्यक्ति को लोगों ने जो स्नेह दिया, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहते हुए स्वतंत्र रूप से काम करना बेहद मुश्किल होता है। इसी वजह से उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कम शब्दों में अपनी बात रखते हुए रितेश पांडे ने उम्मीद जताई कि उनके चाहने वाले उनके फैसले को समझेंगे।

रितेश पांडे के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं उनके प्रशंसक अब उन्हें एक बार फिर पूरी तरह से कला और संगीत की दुनिया में सक्रिय देखने की उम्मीद जता रहे हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM