भोजपुरी क्वीन अक्षरा की गिरिराज सिंह से मुलाकात, पवन सिंह की तरह सियासत में उतरने की अटकलें तेज

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पवन सिंह की तरह क्या अक्षरा सिंह भी बिहार चुनाव लड़ेंगी

Akshara Singh

बिहार में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है और अब भोजपुरी सितारों की सियासी सक्रियता ने इस तापमान को और बढ़ा दिया है। हाल ही में पवन सिंह ने बीजेपी में वापसी करते हुए जेपी नड्डा, अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की, जिससे उनके चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात ने नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। हालांकि मुलाकात की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है कि क्या अक्षरा भी राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं।


अक्षरा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर गिरिराज सिंह से मुलाकात की फोटो शेयर की है। और लिखा है कि आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाक़ात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ

अक्षरा सिंह के इस ट्वीट पर यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स तो पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले दिन गिरिराज सिंह से अक्षरा सिंह की मुलाकात के क्या मायने हैं, ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन क्या अक्षरा भी पवन सिंह की राह पर चलते हुए इस बार चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM