बिहार MLC उपचुनाव में बड़ा खेल, भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत, NDA को मिली हार

बिहार विधान परिषद उपचुनाव में बड़ा खेल हो गया है। आरा में बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर सीट के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय को जीत मिली है।

बिहार  MLC उपचुनाव में बड़ा खेल, भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत, NDA को मिली हार

बिहार विधान परिषद उपचुनाव में बड़ा खेल हो गया है। आरा में बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर सीट के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय को जीत मिली है।  उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को कड़े मुकाबले में हरा दिया। जीत के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मतगणना शुरू होते ही दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन आखिर में सोनू कुमार राय ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। 

महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों से हराया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक सोनू राय को 2,486 वोट मिले।  जबकि कन्हैया प्रसाद को 2,146 वोट हासिल हुए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार और जेडीयू के बागी नेता मनोज उपाध्याय को 636 वोट मिले। माना जा रहा है कि मनोज उपाध्याय के चुनाव मैदान में उतरने से एनडीए को नुकसान हुआ।

यह सीट पहले जेडीयू के पास थी और एमएलसी राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी। जेडीयू ने इस सीट पर राधाचरण साह के बेटे को उम्मीदवार बनाया था। नई सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था, जिसमें राजद ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद सोनू कुमार राय ने जनता, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। 

बता दें कि भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में 97.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।  यह सीट जदयू नेता राधा चरण साह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।  इस चुनाव में कुल 6,086 मतदाता थे, जिनमें 2,832 पुरुष और 3,254 महिला मतदाता शामिल हैं।  मैदान में जदयू के कन्हैया प्रसाद, राजद के सोनू कुमार राय समेत कई उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM