भागलपुर में सुनवाई के दौरान DCLR पर भड़के विजय सिन्हा बोले- रिटायरमेंट से पहले ही VRS दिलवा दूंगा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है।

Vijay Sinha

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों को काम करने है तो उनके हिसाब से काम करना होगा। वरना वो नौकरी छोड़ दें। विजय सिन्हा ने अधिकारियों को कहा कि, अगर वो उनके हिसाब से काम नहीं कर सकते हैं तो फिर VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) ले लें और घर बैठें।

कार्यक्रम में पहुंचे एक फरियादी ने भावुक होकर बताया कि वह एक गरीब परिवार से आता है। सरकार की ओर से उसे रहने के लिए आवास और जमीन आवंटित की गई है, लेकिन उस जमीन पर स्थानीय भू-माफिया ने जबरन कब्जा जमा लिया है। फरियादी का आरोप था कि जब भी वह अपनी जमीन पर रहने जाता है, तो भू-माफिया उसे जान से मारने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता ने कहा, “वे लोग कहते हैं कि अगर इस जमीन पर दोबारा आए तो गोली मार देंगे।

फरियादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार इस मामले की शिकायत अंचल कार्यालय में की, लेकिन अंचल अधिकारी ने उसकी कोई मदद नहीं की। बल्कि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंचल अधिकारी भू-माफिया के संपर्क में हैं और जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। फरियादी ने कहा कि वह न्याय की उम्मीद में लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

फरियादी की बात सुनकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा गंभीर हो गए। उन्होंने पहले पूरे मामले को ध्यान से सुना और फिर संबंधित अंचल अधिकारी से जवाब मांगा। इस पर अंचल अधिकारी ने कहा कि यह मामला कोर्ट से जुड़ा हुआ है, इसलिए अंचल स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अंचल अधिकारी का यह जवाब सुनते ही विजय सिन्हा नाराज हो गए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोर्ट का मामला बताकर गरीब को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। इसके बाद उन्होंने तत्काल संबंधित डीसीएलआर (भूमि सुधार उप समाहर्ता) को तलब किया और निर्देश दिया कि वे पूरे मामले को गंभीरता से देखें, सभी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को समझें और 15 दिनों के भीतर इसका समाधान सुनिश्चित करें।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM