तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया, कहा-जेल जाने से नहीं डरते, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका RJD का मार्च
पटना में तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। डाक बंगला चौराहे के बाद तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए हैं। राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आ रहा है।

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में आरजेडी का लोकभवन मार्च जारी है। पटना में तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की। डाक बंगला चौराहे के बाद तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए हैं। राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आ रहा है। इस बीच लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते हैं। प्रदर्शनकारी बेली रोड की तरफ बढ़ चुके हैं। डाकबंगला के पास राजद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता लोकभवन मार्च करने निकले हैं।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आयकर गोलंबर पर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के दौरान RJD कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। RJD के माइक से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
वहीं वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा-यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है। इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलेगा। वहीं पटना में लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें बैरिकेडिंग के दूसरे पार ले गई और इसके बाद एक गाड़ी में बैठाया गया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद RJD कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।
वाटर कैनन के इस्तेमाल और बैरिकेडिंग पार करने के बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद मौके पर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। समर्थक सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मार्च लोकभवन तक था और वे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर यह मार्च निकाला गया था।












