Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में उलटफेर, तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा पीछे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। बांकीपुर में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर 1,156 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में उलटफेर, तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा पीछे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। बांकीपुर में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। जन सुराज उम्मीदवार  प्रशांत किशोर 1,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। दो राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज को 3,795 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के खाते में 2,634 वोट आए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1,161 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर लगातार तीनों राउंड में भाजपा से आगे रहे हैं। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद जेएसपी के प्रशांत किशोर को 5032 वोट, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 3870 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 767 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे हैं। दूसर नंबर पर नीरज कुमार हैं तथा रेखा गुप्ता 4265 वोटों से पीछे चल रही हैं।

दूसरे राउंड के आंकड़ों के अनुसार:

प्रशांत किशोर-3,795 वोट 

भाजपा-नीरज सिन्हा-2,634 वोट 

राजद-रेखा कुमारी-664 वोट 

बढ़त: प्रशांत किशोर 1,161 वोट से आगे

पहले राउंड की मतगणना में प्रशांत किशोर को 2,225 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 1,363 वोट प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 505 वोट मिले हैं। इस तरह पहले चरण की गिनती में प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार पर 862 वोटों की बढ़त बना।

पहले राउंड के आंकड़ों के अनुसार:

प्रशांत किशोर (जन सुराज): 2,225 वोट

नीरज कुमार (भाजपा): 1,363 वोट

रेखा कुमारी (राजद): 505 वोट

बढ़त: प्रशांत किशोर 862 वोट से आगे

शुरुआती मतगणना के अनुसार अन्य उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 203, प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 42, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 32, अखिल भारतीय जनसंघ के जितेंद्र दुबे को 13, निर्दलीय उम्मीदवार अभय चौधरी को 12 तथा राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद को 11 मत मिले हैं।

ताजा आंकड़ों ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है। जन सुराज समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा खेमे को आगामी राउंड में वापसी की उम्मीद है। राजद भी अभी मुकाबले से बाहर नहीं माना जा रहा है और पार्टी के कार्यकर्ता आगे की मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट को बिहार की राजनीति की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में गिना जाता है। यह सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। इस बार उपचुनाव इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव मैदान में उतरे हैं।

मतगणना के लिए पटना के एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के नतीजे से 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच है। मतगणना के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे। कुल 31 राउंड में गिनती होगी। उपचुनाव के लिए गुरुवार 30 जुलाई को 34.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।



Trending News

भक्तिमय हुई बाबा नगरी! पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रात से कतार में खड़े रहे लाखों शिवभक्त
भक्तिमय हुई बाबा नगरी! पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रात से कतार में खड़े रहे लाखों शिवभक्त
Aug 03, 2026, 11:04:00 AM
मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
मिथिलांचल में नवविवाहिता 15 दिनों तक करेंगी माता विषहरा व शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
Aug 03, 2026, 10:50:00 AM
धुर्वा डैम में मिला 85 वर्षीय रिटायर्ड HEC कर्मी का श*व, जांच में जुटी पुलिस
धुर्वा डैम में मिला 85 वर्षीय रिटायर्ड HEC कर्मी का श*व, जांच में जुटी पुलिस
Aug 03, 2026, 10:42:00 AM
झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज भी गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज भी गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
Aug 03, 2026, 10:27:00 AM
JPSC परीक्षा मामले में CID का बड़ा ऑपरेशन, 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा मामले में CID का बड़ा ऑपरेशन, 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 10:15:00 AM
Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में उलटफेर, तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा पीछे
Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में उलटफेर, तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा पीछे
Aug 03, 2026, 10:14:00 AM
पलामू में पुलिस का डबल एक्शन, गां*जा और देसी क*ट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
पलामू में पुलिस का डबल एक्शन, गां*जा और देसी क*ट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Aug 03, 2026, 9:51:00 AM
बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट में प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट में प्रशांत किशोर आगे
Aug 03, 2026, 9:41:00 AM
समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप
समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, मचा हडकंप
Aug 03, 2026, 8:35:00 AM
झारखंड में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर
झारखंड में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर
Aug 03, 2026, 8:24:00 AM