6 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को बड़ी बढ़त, कांग्रेस सांसद ने दी शुभकामनाएं, पीके समर्थकों का जोश हाई

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का खेल दिलचस्प होता जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में छठे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे चल रहे हैं।

 6 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को बड़ी बढ़त, कांग्रेस सांसद ने दी शुभकामनाएं, पीके समर्थकों का जोश हाई

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का खेल दिलचस्प होता जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में छठे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 8,152 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 3,451 वोटों का अंतर हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 2,154 वोट मिले हैं। वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। 

इससे पहले पांचवें राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट हासिल हुए हैं।  दोनों के बीच अब 2,319 वोटों का अंतर हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 1,534 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। जन सुराज की बड़ी बढ़त को देखते हुए प्रशांत किशोर के समर्थक बड़ी संख्या में ए एन कॉलेज के बाहर जमा हो गए हैं। पीके के समर्थकों का जोश हाई नजर आ रहा है। वो यहां जोरदार नारे लगा रहे हैं। बांकीपुर से जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 31 में से 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट, भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 1,534 वोट मिले हैं।  पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 2,319 वोट हो गई है।  शुरुआती चरण में बढ़त हासिल करने के बाद जन सुराज ने अपनी स्थिति लगातार मजबूत की है, जबकि भाजपा अंतर कम करने की कोशिश में जुटी है।  अभी मतगणना के 26 राउंड बाकी हैं, इसलिए अंतिम नतीजे तक मुकाबले की तस्वीर बदलने की संभावना बनी हुई है। 

वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सातवें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। पीके की टीम का दावा है कि 7वें राउंड में जन सुराज को 1,897 वोट, भाजपा को 1,537 वोट और राजद को 445 वोट मिले हैं। टीम के अनुसार, अब तक की कुल मतगणना में प्रशांत किशोर 4,007 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

इस बीच बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीतिक संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा-मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, और निश्चित रूप से, हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। देखते हैं कि उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना भरोसा जीत पाते हैं। उन्होंने खुद पिछला चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार वे चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Trending News

बरलंगा में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, CM हेमंत करेंगे 15 फीट प्रतिमा का अनावरण
बरलंगा में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, CM हेमंत करेंगे 15 फीट प्रतिमा का अनावरण
Aug 03, 2026, 1:07:00 PM
जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के योद्धा को श्रद्धांजलि, नेमरा से फिर गूंजेगा झारखंड आंदोलन का इतिहास
जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के योद्धा को श्रद्धांजलि, नेमरा से फिर गूंजेगा झारखंड आंदोलन का इतिहास
Aug 03, 2026, 12:56:00 PM
पप्पू यादव ने जो किया, वह गलत था: राम गोपाल यादव
पप्पू यादव ने जो किया, वह गलत था: राम गोपाल यादव
Aug 03, 2026, 12:47:00 PM
बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
Aug 03, 2026, 12:43:00 PM
प्रशांत किशोर का बांकीपुर में सुनामी, आस-पास नहीं बीजेपी के नीरज सिन्हा, कार्यालय में जश्न, पीके सब पर भारी
प्रशांत किशोर का बांकीपुर में सुनामी, आस-पास नहीं बीजेपी के नीरज सिन्हा, कार्यालय में जश्न, पीके सब पर भारी
Aug 03, 2026, 12:35:00 PM
2007 के डबल म*र्डर से एनका*उंटर तक... ऐसी रही गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की क्राइम कुंडली
2007 के डबल म*र्डर से एनका*उंटर तक... ऐसी रही गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की क्राइम कुंडली
Aug 03, 2026, 12:07:00 PM
 6 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को बड़ी बढ़त, कांग्रेस सांसद ने दी शुभकामनाएं, पीके समर्थकों का जोश हाई
6 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को बड़ी बढ़त, कांग्रेस सांसद ने दी शुभकामनाएं, पीके समर्थकों का जोश हाई
Aug 03, 2026, 11:59:00 AM
JPSC मामले में CID के सामने चौथी बार पेश हुए पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते
JPSC मामले में CID के सामने चौथी बार पेश हुए पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते
Aug 03, 2026, 11:48:00 AM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक महीने में 765 लंबित मामलों की चार्जशीट दाखिल
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक महीने में 765 लंबित मामलों की चार्जशीट दाखिल
Aug 03, 2026, 11:29:00 AM
Bankipur Upchunav Result: प्रशांत किशोर चौथे राउंड में 1145 वोटों से आगे, बीजेपी की वापसी, रेखा गुप्ता...
Bankipur Upchunav Result: प्रशांत किशोर चौथे राउंड में 1145 वोटों से आगे, बीजेपी की वापसी, रेखा गुप्ता...
Aug 03, 2026, 11:17:00 AM