बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला, प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन? अब तो...

राजधानी पटना की सबसे हॉट विधानसभा सीट बांकीपुर में होने वाला विधानसभा उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। इस बीच तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक अहम निर्णय लिया है।

बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला, प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन? अब तो...

राजधानी पटना की सबसे हॉट विधानसभा सीट बांकीपुर में होने वाला विधानसभा उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। जन सुराज से प्रशांत किशोर, बीजेपी से अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और आरजेडी से रेखा कुमारी मैदान में हैं। वहीं तेज प्रताप यादव की पार्टी ने वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा, राजद, जन सुराज और तेज प्रताप यादव की पार्टी  के अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। अब सभी दल अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने और मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक अहम निर्णय लिया है। राजद ने चुनाव संचालन की जिम्मेदारी रणविजय साहू और अफजल इस्लाम शाहीन को सौंपी है। बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, क्योंकि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और राज्यसभा सांसद बनने के बाद नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी की ओर से जारी कार्यालय अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रचार एवं चुनाव प्रबंधन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रणविजय साहू (विधायक एवं प्रधान महासचिव, राष्ट्रीय जनता दल, बिहार) को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अफजल इस्लाम शाहीन (पूर्व विधायक) को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र संख्या-182) के लिए होने वाले उपचुनाव में रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता को महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजद ने चुनाव संचालन की जिम्मेदारी रणविजय साहू और अफजल इस्लाम शाहीन को सौंपी है। पार्टी ने संबंधित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को इस निर्णय से अवगत कराने तथा चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। यह कार्यालय अधिसूचना राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से 8 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

बांकीपुर विधानसभा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नितिन नवीन को जीत मिली थी। इस बार बीजेपी ने एक पुराने और स्थानीय कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। अभिषेक कुमार बीजेपी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष हैं और कायस्थ समाज से आते हैं। अभिषेक कुमार लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार 9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं प्रशांत किशोर खुद चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को और रोचक बना रहे हैं। आरजेडी भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। 

बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में उपचुनाव की घोषणा की थी। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप  शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM