बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर, मनोज भारती ने दी बधाई, तेज प्रताप का बड़ा हमला

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 17वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। प्रशांत किशोर 9581 वोट से आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर, मनोज भारती ने दी बधाई, तेज प्रताप का बड़ा हमला

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 17वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। प्रशांत किशोर 9581 वोट से आगे चल रहे हैं। भााजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पीछे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता भी लगातार पीछे चल रही हैं और अब वो मुख्य मुकाबले से बाहर दिख रही हैं। आधी से ज्यादा गिनती अब पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर को अब तक 33538 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अब तक 23957 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को अब तक 8272 वोट मिले हैं। बीजेपी  प्रत्याशी नीरज सिन्हा 9581 वोट से पीछे चल रहे हैं। 

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के आगे चलने पर पार्टी की बिहार यूनिट के प्रेसिडेंट मनोज भारती ने कहा-हम बांकीपुर के लोगों को बदलाव, प्रशांत जी और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं। प्रशांत किशोर को सपोर्ट मिला है।  इससे पता चलता है कि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो। 

वहीं बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा-अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है। थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। राजद का सूपड़ा साफ हो गया। राजद को सिरे से नकार दिया। 

 वहीं बांकीपुर नतीजे पर तेज प्रताप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बांकीपुर से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। उन्होंने एक्स पर लिखा है-बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। भाजपा को यहाँ प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।

बांकीपुर उपचुनाव में 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कुल 31 राउंड की गिनती होनी है। इसका मतलब यह हुआ कि आधी से ज्यादा  गिनती खत्म हो चुकी है। अभी तक जनसुराज के प्रशांत किशोर की बढ़त लगातार बरकरार है। बीजेपी के नीरज सिन्हा बहुत पीछे हो गए हैं। भााजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा 10436 वोट से पीछे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता भी लगातार पीछे चल रही हैं और अब वो मुख्य मुकाबले से बाहर दिख रही हैं।

Trending News

माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के लिए सीआइएमपी ने शुरू किया अपनी तरह का पहला आवासीय कार्यक्रम
माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के लिए सीआइएमपी ने शुरू किया अपनी तरह का पहला आवासीय कार्यक्रम
Aug 03, 2026, 3:39:00 PM
बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर के गांव, परिवार को जानिए, पत्नी डॉक्टर, परिवार में कौन क्या करता है...
बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर के गांव, परिवार को जानिए, पत्नी डॉक्टर, परिवार में कौन क्या करता है...
Aug 03, 2026, 3:39:00 PM
झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर PM से राज्यपाल गंगवार की अहम बातचीत
झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर PM से राज्यपाल गंगवार की अहम बातचीत
Aug 03, 2026, 3:34:00 PM
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान
Aug 03, 2026, 3:23:00 PM
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
Aug 03, 2026, 3:02:00 PM
तीसरी सोमवारी पर बाबा देवलेश्वर धाम में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
तीसरी सोमवारी पर बाबा देवलेश्वर धाम में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
Aug 03, 2026, 2:39:00 PM
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल, दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक की भेंट
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल, दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक की भेंट
Aug 03, 2026, 2:36:00 PM
बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर, मनोज भारती ने दी बधाई, तेज प्रताप का बड़ा हमला
बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर, मनोज भारती ने दी बधाई, तेज प्रताप का बड़ा हमला
Aug 03, 2026, 2:33:00 PM
झारखंड विधानसभा सत्र में गरजेगा JPSC-JSSC मुद्दा, दोनों खेमों की रणनीति तैयार
झारखंड विधानसभा सत्र में गरजेगा JPSC-JSSC मुद्दा, दोनों खेमों की रणनीति तैयार
Aug 03, 2026, 2:24:00 PM
पटना में 'वरेण्यम क्लासेज' का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
पटना में 'वरेण्यम क्लासेज' का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
Aug 03, 2026, 2:14:00 PM