बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी की इस बड़ी हार के बाद के बाद मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। संसद भवन में दोनों नेताओं की अहम मुलाकात हुई है।

बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी की इस बड़ी हार के बाद के बाद मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। संसद भवन में दोनों नेताओं की अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान जेडीयू सांसद संजय झा भी साथ रहे।  इस  मुलाकात को लेकर दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासी गली में तरह-तरह चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस मुलाकात को बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार और जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर की जीत के संबंध में देखा जा रहा है।

दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात में केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा हुई। विकास योजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद  यह मुलाकात हुई है। दिल्ली की मुलाकात पर सियासी हलकों की नजर टिकी है। माना जा रहा है कि बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत संभव है।  

बता दें कि बांकीपुर बीजेपी का बड़ा गढ़ माना जाता था, क्योंकि लगभग तीन दशकों से यहां से बीजेपी जीतती आ रही थी, लेकिन इस बार की हार ने बीजेपी को इसकी समीक्षा के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात की खबर सामने आते ही लोग अनायास ही बांकीपुर की चर्चा करने लगे। 

बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर जीत हासिल की।  उन्हें 64,151 वोट मिले। यह उपचुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण कराया गया था।  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बार रेखा गुप्ता को उतारा था लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।  रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले। 

Trending News

छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत
छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत
Aug 04, 2026, 2:37:00 PM
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...
Aug 04, 2026, 2:37:00 PM
बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज
बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज
Aug 04, 2026, 1:41:00 PM
अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक
अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक
Aug 04, 2026, 1:28:00 PM
सेल्फी के चक्कर में तीन युवक पानी के तेज बहाव में फंसे, मची अफरा-तफरी
सेल्फी के चक्कर में तीन युवक पानी के तेज बहाव में फंसे, मची अफरा-तफरी
Aug 04, 2026, 1:16:00 PM
राज्यभर में CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अभय तिवारी सिंडिकेट के ठिकानों पर छापेमारी
राज्यभर में CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अभय तिवारी सिंडिकेट के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 04, 2026, 12:59:00 PM
दुमका में दिशोम गुरु को नमन, पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
दुमका में दिशोम गुरु को नमन, पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
Aug 04, 2026, 12:46:00 PM
राम जानकी मंदिर से पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी, गस्ती पार्टी और चौकीदार निलंबित
राम जानकी मंदिर से पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी, गस्ती पार्टी और चौकीदार निलंबित
Aug 04, 2026, 12:37:00 PM
परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, 158 केस होंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर
परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, 158 केस होंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर
Aug 04, 2026, 12:26:00 PM
तमिलनाडु: पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, आपत्तिजनक भाषा का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, आपत्तिजनक भाषा का आरोप
Aug 04, 2026, 12:26:00 PM