बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन

बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने बांकीपुर विधानसभा के जंक्शन मंडल अंतर्गत वार्ड संख्या-28, स्टेशन रोड के वासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा विकास और जनसेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान नीरज कुमार सिन्हा ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और कहा कि जनता का विश्वास और अपार स्नेह ही बांकीपुर के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति की है तथा आने वाले समय में भी बांकीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर की देवतुल्य जनता भली-भांति जानती है कि क्षेत्र में विकास की जो गति पिछले वर्षों में बनी है, उसे रुकने नहीं देना है, बल्कि और तेज करना है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को एक बार फिर जनता का आशीर्वाद आवश्यक है।

भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 30 जुलाई को ईवीएम में कमल के निशान के सामने बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि बांकीपुर में विकास और सुशासन की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।

इस अवसर पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे। सभी नेताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों, केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के बीच रखा तथा भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में मतदान कर भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM