बाहुबली सूरजभान सिंह आज नहीं होंगे RJD में शामिल, तेजस्वी दिलाने वाले थे सदस्यता

बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के राजद में शामिल होने की खबर से राष्ट्रीय लोजपा के मुख्य प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने इनकार किया है।

Surajbhan Singh

बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के राजद में शामिल होने की अटकलों पर राष्ट्रीय लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सूरजभान सिंह पशुपति कुमार पारस का साथ छोड़कर कहीं नहीं जा सकते। चंद्रवंशी ने बताया कि 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोजपा और दलित सेना की संयुक्त बैठक पटना के कौटिल्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई है। इस बैठक में जिलाध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ललन चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी में जुटी है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सूरजभान सिंह अपनी पत्नी और भाई के साथ किसी दूसरी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं, लेकिन प्रवक्ता ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है और कहा कि सूरजभान सिंह लोजपा (रामविलास) के मजबूत स्तंभ हैं।

सूरजभान का राजनीतिक सफर हमेशा सत्ता के केंद्र के आसपास रहा है। वे 2004 में लोजपा के टिकट पर बलिया लोकसभा सीट से सांसद बने। खुद के सजा पाने के बाद 2014 में पत्नी वीणा देवी को मुंगेर से सांसद बनवाया, जबकि 2019 में भाई चंदन सिंह नवादा से सांसद बने। यानी सूरजभान परिवार में तीन-तीन पूर्व सांसद हैं।

रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी टूटने पर सूरजभान और चंदन ने चिराग पासवान का साथ नहीं दिया और पारस गुट के साथ चले गए

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM