बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला जोरदार हमला, विशेष सत्र बुलाने की कर दी मांग

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के ता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार और जमकर निशाना साधा और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।

 बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला जोरदार हमला, विशेष सत्र बुलाने की कर दी मांग

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के ता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार और जमकर निशाना साधा और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड सरकार  ने इस बिल का विरोध किया, जिसके कारण राज्य की महिलाएं और जनता प्रतिनिधित्व के अवसर से वंचित रह गयी।

रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर झारखंड सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 16 से 18 अप्रैल 2026 तक विशेष सत्र बुलाकर देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए यह बिल पेश किया था। लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बिल का समर्थन करने के बजाय इसके विरोध में मतदान किया, जिससे राज्य की महिलाएं और जनता प्रतिनिधित्व के अवसर से वंचित रह गयी।

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाये। इस सत्र में बिल के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए, ताकि इसे फिर से लाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बिल के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। अगर यह लागू होता तो झारखंड में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 हो जाती इनमें 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होतीं। वहीं विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 121 हो जातीं और करीब 40 से अधिक सीटों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलता।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे और इसके लिए कई दिनों से समय मांग रहे थे, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया. इसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अब उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM