यही रात अंतिम यही रात भारी, बंगाल-तमिलनाडु में कल वोटिंग, चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप

पहले चरण में 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

यही रात अंतिम यही रात भारी, बंगाल-तमिलनाडु में कल वोटिंग, चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप

Assembly Election 2026: भारत के दो प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सत्ता के लिए महाभारत जारी है। बीजेपी, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और एम.के. स्टालिन की डीएमके खूब पसीना बहा रही है। इन दोनों राज्यों के लिए कल वोटिंग है। पहले चरण में 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा।  विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

वहीं चुनाव के बीच बयानबाजी भी चरम पर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए आतंकवादी वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है।  जबकि दूसरी ओर पूर्व कानून मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय शर्म करार दिया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) चौथी बार सत्ता बचाने की जंग लड़ रही हैं। वहीं बीजेपी भी जीत का दावा कर रही है। बंगाल में पहले चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आसानी से सत्ता में वापसी का दावा किया है। 

वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। एम.के. स्टालिन की डीएमके सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं. तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला द्रमुक और अन्नाद्रमुक गठबंधन के बीच है। कई सीटों पर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके त्रिकोणीय मुकाबले में है। राज्य के 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों और निर्दलीयों सहित कुल 4,618 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए यह चुनाव काफी अहम होने जा रहा है।  कौन बाजी मारेगा, ये तो 4 मई को ही पता चलेगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM