असम में नई सरकार के शपथ समारोह में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, आज जाएंगे गुवाहाटी

असम में नई सरकार के शपथ समारोह में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, आज जाएंगे गुवाहाटी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को असम की राजधानी गुवाहाटी के दौरे पर जाएंगे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम 12 मई को आयोजित किया जाएगा और इसमें देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी दोपहर करीब 3:50 बजे पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से वे विशेष विमान के जरिए गुवाहाटी पहुंचेंगे।

असम में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद यह तय किया गया है कि हिमंता बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित किए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होने की संभावना है।

समारोह को लेकर भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

असम की राजनीति में भाजपा ने वर्ष 2016 में पहली बार सत्ता हासिल की थी, जब सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा ने नेतृत्व संभाला और अब हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत के बाद वे फिर से सरकार का नेतृत्व करेंगे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM