नीतीश के मंत्री ने कहा- राबड़ी देवी चाहती हैं कि अशोक चौधरी मर जाए, सम्राट चौधरी भंस जाएं…

बिहार की सियासत में उस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब बिहार विधानमंडल परिसर में सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए।

अशोक चौधरी

बिहार की सियासत में उस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब बिहार विधानमंडल परिसर में सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए। बढ़ते अपराध के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के तीखे हमलों का जवाब देते हुए नीतीश सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कड़ा पलटवार किया।

अशोक चौधरी ने सख्त लहजे में कहा कि राबड़ी देवी मन ही मन चाहती हैं कि वे मर जाएं और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ‘भंस’ हो जाएं, लेकिन उनके चाहने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष को उनके 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि लालू-राबड़ी राज में बिहार के डॉक्टर, इंजीनियर और व्यापारी राज्य छोड़ने को मजबूर थे। उस दौर में 118 नरसंहार हुए और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी।

मंत्री ने दावा किया कि जब बिहार का बंटवारा हुआ, तब पटना के होटल 500 रुपये में भी खाली पड़े रहते थे, जबकि आज हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की प्रति व्यक्ति आय 7 हजार से बढ़कर 68 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर अशोक चौधरी ने कहा कि घटनाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन अब संगठित अपराध नहीं है। जो भी अपराध होता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और अब कोई मंत्री या अधिकारी अपराधियों को बचाता नहीं।

वहीं, राबड़ी देवी ने दरभंगा रेप केस और नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब अपराध रुक नहीं रहे, तो सरकार जवाबदेही से क्यों बच रही है।

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM