अपनी राज्यसभा सीट पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- मुझे राज्यसभा भेजा जाएगा या नहीं, यह एनडीए तय करेगा, यह उनका आंतरिक मामला है

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Upendar Kushwaha

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। एनडीए में भाजपा और जेडीयू दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि पांचवीं सीट को लेकर रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति अभी सस्पेंस में है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि, 'राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत निश्चित है।' उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 'महागठबंधन की ओर से शायद कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा जाएगा।'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, 'महागठबंधन के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं।' उनके मुताबिक, विपक्ष की स्थिति ऐसी है कि वे चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारकर अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगाना चाहेंगे। मुझे तो लगता है कि महागठबंधन अपनी इज्जत बचाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं उतारेगा।'

खुद को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कुशवाहा ने साफ किया कि, 'मुझे विधानसभा चुनाव से पहले एक एमएलसी और राज्यसभा की सीट देने की बात कही गई थी, लेकिन अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेता ही करेंगे।'

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM