पटना में एक और हॉस्टल कांड, रोहिणी आचार्य बोली- मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए, आंखें खोलिए और देखिए

बिहार की राजधानी पटना में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के कथित रेप और हत्या के मामले के बाद अब एक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है।

रोहिणी आचार्य

बिहार की राजधानी पटना में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के कथित रेप और हत्या के मामले के बाद अब एक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। आरोप है कि पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में भी 6 जनवरी को एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ स्थगित करने की मांग करते हुए कहा है कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए, आंखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बलात्कारियों की शिकार बन रही हैं, कैसे राजधानी पटना में बेटियों की हत्या का सिलसिला बारंबार जारी है। चंद दिनों पहले ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल की घृणित घटना से बिहार की अस्मिता दागदार हुई थी, अब परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल की घटना से फिर से बिहार जार-जार हुआ है।"

उन्होंने सीएम से सवाल किया कि क्या माता जानकी का मायका कहा जाने वाला बिहार अब मां, बहन और बेटियों के रहने के लिए तनिक भी सुरक्षित नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया कि जिस शासन-व्यवस्था में बिना कानून, पुलिस-प्रशासन के खौफ के निरंतर बेटियां नोचीं जाएं, दरिंदगी-हैवानियत की शिकार हो मारी जाएं। उस शासन को धिक्कार है।

रोहिणी आचार्या द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मृत छात्रा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों ने गांधी मैदान थाना में शिकायत दर्ज कर हॉस्टल इंचार्ज, एक सहेली और दो युवकों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई और इसे आत्महत्या बताया गया।

अब सवाल यह है कि राजधानी पटना में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों पर सरकार और प्रशासन कब सख्त कार्रवाई करेगा।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM