अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली अनुमति

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।

अनंत सिंह

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब अनंत सिंह को जेल से विधानसभा लाया जाएगा, जहां वे विधायक के रूप में शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में हैं और पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। इस मामले में उन्हें करीब तीन महीने बाद जेल से बाहर लाया जा रहा है, हालांकि यह रिहाई सिर्फ शपथ ग्रहण की प्रक्रिया के लिए होगी।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें से अब तक 241 विधायक शपथ ले चुके हैं। शेष दो विधायकों में एक अनंत सिंह और दूसरे अमरेंद्र पांडेय शामिल हैं। अनंत सिंह जेल में बंद होने की वजह से अब तक शपथ नहीं ले सके थे, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद यह बाधा दूर हो गई है।

चुनावी आंकड़ों की बात करें तो अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से 28206 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 91416 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं राजद प्रत्याशी वीणा देवी को 63210 वोट हासिल हुए थे। इस जीत के साथ ही अनंत सिंह ने एक बार फिर मोकामा की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

बताते चलें कि 30 अक्टूबर को मोकामा टाल क्षेत्र में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 1 नवंबर की देर रात पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मोकामा पहुंचे और अनंत सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जेल में रहते हुए विधायक की शपथ लेने के बाद अनंत सिंह की आगे की कानूनी और राजनीतिक रणनीति क्या होगी।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM