14 अक्टूबर को नामांकन करेंगे अनंत सिंह, सीट बंटवारे से पहले खुला ऐलान

बाढ़ के बाहुबली अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को मोकामा सीट से नॉमिनेशन करने करने का ऐलान कर दिया है। अभी एनडीए में सीट बंटवारा और जेडीयू की सूची की घोषणा अभी नहीं हुई है।

14 अक्टूबर को नामांकन करेंगे अनंत सिंह, सीट बंटवारे से पहले खुला ऐलान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 10, 2025, 10:45:00 AM

बाढ़ के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन करने का ऐलान कर दिया है। पांच बार विधायक रह चुके अनंत सिंह का यह छठा चुनाव होगा। अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों को 14 अक्टूबर को अपने नॉमिनेशन में आने का खुला न्योता दिया है। 

मोकामा सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी मौजूदा विधायक हैं। 2022 में अनंत को सजा होने के बाद उप-चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर जीतीं नीलम देवी 2024 में नीतीश कुमार के साथ चली गई थीं। अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर लड़ सकते हैं लेकिन अभी कैंडिडेट की घोषणा नहीं हुई है।

अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद ही कह दिया था कि अब पत्नी नहीं लड़ेगी, वो खुद लड़ेंगे। अनंत सिंह हाल के दिनों में जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के काफी करीब आ गए हैं। नीतीश कुमार के साथ उनकी पुरानी तस्वीर पहले से वायरल होती रही है। अनंत ने सोशल मीडिया पर नामांकन के आमंत्रण का जो पोस्टर छापा है, उसमें वो खुद को जेडीयू कैंडिडेट दिखा रहे हैं। माना जा रहा है कि मोकामा सीट पर अनंत का टिकट पक्का है, इसलिए सीट बंटवारे या कैंडिडेट लिस्ट की औपचारिक घोषणा से पहले अपने नामांकन का ऐलान कर दिया है।

अनंत सिंह मोकामा सीट से पहली बार 2005 में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के टिकट पर ही जीते थे। तब से वो लगातार जीत रहे हैं। 2005 के दोनों चुनाव और 2010 का चुनाव वो जदयू से ही लड़े और जीते। 2015 में वो निर्दलीय लड़े और जीते। 2020 में अनंत सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी यादव का नेतृत्व कबूल कर लिया और राजद के टिकट पर जीते। 2022 में एके 47 केस में सजा होने के बाद जब सीट खाली हुई तो पत्नी नीलम देवी को राजद से लड़ाकर जिताया।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM